Paytm Se Personal Loan Kaise Le |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की पेटीएम से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों हम दिन रात कड़ी मेहनत करते है परन्तु हमारे कुछ सपने ऐसे होते है जिनके लिए हमें ज्यादा पैसो की जरुरत होती है | इस वजह से काफी लोग बैंक से पर्सनल लोन लेते है
जिसके लिए बैंक की कागजी प्रोसेस भी करनी पड़ती है जिसकी वजह से हमें सही समय पर लोन नहीं मिल पाता है | ऐसी स्थिति में पेटीएम ऐप हमें कम ब्याज दरों और सही समय पर पर्सनल लोन प्रदान करता है | अगर आप भी पेटीएम से पर्सनल लोन लेना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे |
पेटीएम से लोन लेने के लिए दस्तावेज
अगर आपको पर्सनल लोन की आवश्यकता है और आप घर बैठे पेटीएम लोन के लिए आवेदन कर सकते है इसके लिए आपके पास ये सभी जरुरी दस्तावेज होने चाहिए |
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड मोबाइल नंबर
- सैलरी स्लिप
- पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
- पासपोर्ट साइज फोटो
पेटीएम से लोन लेने के लिए पात्रता
- पेटीएम से पर्सनल लोन लेने वाला आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए |
- पर्सनल लोन लेने वाले आवेदक की आयु 21 साल से लेकर 60 साल के बिच होनी चाहिए |
- लोन के लिए मौके बढ़ाने के लिए आपके पास आय का कोई स्रोत जरूर होना चाहिए |
- आवेदनकर्ता की सैलरी कम से कम 25 हजार होनी चाहिए |
- अधिकतम ईएमआई की राशि आपके इनकम की 65% होनी चाहिए |
पेटीएम से पर्सनल लोन कैसे लें ?
अगर आप पेटीएम से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- पेटीएम से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से इस Paytm App को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस ऐप को ओपन करना होगा और उसके होम पेज पर आपको Personal Loan का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- अब आपको यहां पर मांगे जाने वाली सभी जरुरी दस्तावेजों को दर्ज करना होगा |
- सभी जरुरी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- क्लिक करने के बाद पेटीएम आपकी योग्यता की जांच करेगा और फिर आपको बताएगा की आप कितने रूपए तक का लोन ले सकते है |
- अब यहां पर आपको कितने रुपए का लोन पास किया गया है उतने रूपए का है या फिर उससे कम का लोन अपनी सुविधा अनुसार आप ले सकते है |
- जिसके लिए आपको Get Started का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपने अनुसार राशि को भरकर आगे बढ़ना होगा |
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको जो व्यक्ति लोन ले रहा है उसका एक सेल्फी लेना होगा और उसे अपडेट करना होगा |
- उसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद लोन आपके पेटीएम अकाउंट में जाना होगा और एक मैसेज भी आ जाएगा |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की पेटीएम से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही पेटीएम से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |